Gorakhpur News: महिला से बोले- भीड़ में मत पहनो गहने...फिर लेकर हो गए फरार
झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम राजधानी निवासी गुजराती देवी पत्नी जयराम सोमवार को मुंडेरा बाजार में खरीदारी करने आई थीं। भोपा बाजार में एक दुकान के सामने तख्त पर बैठकर आराम कर रहने लगीं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पूरे प्रकरण में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे व दूसरे स्रोतों की मदद से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार के भीड़ भाड़ वाले इलाके में सोमवार दोपहर महिला से गहने की जालसाजी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक आए और महिला से बोले कि इतनी भीड़ वाले इलाके में गहने पहनकर नहीं चलना चाहिए। हादसा हो जाएगा? इसके बाद महिला अपने पर्स में जेवर रख ली और फोन पर बात करने लगी। इतने में जालसाज पर्स लेकर फरार हो गए। हाल के दिनों में जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम राजधानी निवासी गुजराती देवी पत्नी जयराम सोमवार को मुंडेरा बाजार में खरीदारी करने आई थीं। भोपा बाजार में एक दुकान के सामने तख्त पर बैठकर आराम कर रहने लगीं।
महिला ने बताया कि इसी दौरान दो लोग आए और बोले इस तरह सोने गहने पहन बाजार न जाओ नहीं तो कोई छीन लेगा। इस पर महिला ने कान से सोने का टप्स, गले से मंगलसूत्र निकालकर एक छोटे से पर्स में रख ली। इसी दौरान मोबाइल पर फोन आ गया और बात करने लगी। इसी बीच उचक्के पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
चिलुआताल व खोराबार में भी हुई थी घटना
इसके पहले चिलुआताल इलाके में एक महिला से जालसाज बातों में उलझाकर उसका जेवर लेकर फरार हो गए थे। महिला भी बाजार करने निकली थी। इसके बाद खोराबार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक से सिपाही बनकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि सभी वारदातों में एक ही गिरोह के लोग शामिल हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पूरे प्रकरण में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे व दूसरे स्रोतों की मदद से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।