फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters made fake Facebook ID of District Panchayat President Sadhna Singh in Gorakhpur

यूपी: अब जालसाजों ने बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष का फर्जी फेसबुक आईडी, एसएसपी का फोटो इस्तेमाल कर आईडी बनाने का हुआ था खुलासा

Sat, 10 Jul 2021 08:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 08:07 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष ने एसएसपी व साइबर सेल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Fraudsters made fake Facebook ID of District Panchayat President Sadhna Singh in Gorakhpur
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने एसएसपी गोरखपुर की फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के बाद अब नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह का फर्जी तरीके से फेसबुक आईडी बनाया है। उनकी आईडी से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर गलत जानकारी दी गई थी। साधना सिंह ने एसएसपी और साइबर सेल को लिखे पत्र में ऐसे जालसाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष से साइबर जालसाजों ने कई आला अधिकारियों का भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत इस्तेमाल किया है। एडीजी देवा शेरपा की फेसबुक आईडी हैक की गई थी, वहीं दर्जनों थानेदार और दारोगा की फेसबुक आईडी भी हैक कर चुके हैं। एडीजी दावा शेरपा के ममले में केस दर्ज हुआ लेकिन आज तक पुलिस उन जालसाजों को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


जालसाजों ने गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु को भी अपना निशाना बनाया है। उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम की फेसबुक आईडी बना ली। वहीं दूसरे नम्बर पर व्हाट्सएप भी चलाना शुरू कर दिया। एसएसपी के नाम पर उन्होंने उनके परिचितों व अन्य को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेज कर पैसे की डिमांड शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह मामला चल ही रहा था कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह की तरफ से उनके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की शिकायत आ गई। इस मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed