फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters fled with jewelry worth six lakh rupees under the pretext of performing occult rituals.

Gorakhpur News: तंत्र-मंत्र के बहाने छह लाख के जेवर लेकर भागे जालसाज

Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters fled with jewelry worth six lakh rupees under the pretext of performing occult rituals.
पिपराइच थाना क्षेत्र के चिऊटहां गांव की घटना, चावल में जेवर रखने का झांसा देकर महिला को बनाया शिकार
विज्ञापन

महिला ने विदेश में रह रहे बेटे को दी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिऊटहां गांव में तंत्र-मंत्र के बहाने दो जालसाज एक महिला से करीब छह लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिऊटहां गांव निवासी शांति देवी पत्नी शेषनाथ निषाद ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अधेड़ व्यक्ति उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को धार्मिक कार्य से जुड़ा बताते हुए कहा कि बुढ़िया माई के स्थान पर सात गरीब कन्याओं की शादी कराई जा रही है और इसके लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है। महिला ने 50 रुपये देने की बात कही लेकिन वे लोग ज्यादा सहयोग का दबाव बनाने लगे। इसके बाद महिला ने उन लोगों को पानी पिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि पानी पीने के बाद दोनों लोगों ने महिला से उसके परिवार और घर की जानकारी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कुछ चावल मांगा। चावल देने के बाद जालसाज जैसा कहते गए, महिला वैसा ही करती गई। दोनों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर पहले महिला और उनकी बेटी के झुमके और मंगलसूत्र चावल में रखवा लिया। जालसाजों ने कहा कि यह चावल घर के देव स्थान पर 24 घंटे तक रखा रहेगा, जिसके बाद शुभ परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला ने जब छोटे पात्र में रखे चावल को देखा और उसमें से जेवर निकालने का प्रयास किया तो जेवर गायब मिले। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। महिला ने घटना की जानकारी विदेश में रह रहे बेटे जय हिंद व छोटे बेटे जयनाथ साहनी दी। जयनाथ ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed