फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster stole Rs 30,000 by replacing ATM

Gorakhpur News: एटीएम बदलकर जालसाज ने उड़ाए 30 हजार रुपये

Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fraudster stole Rs 30,000 by replacing ATM
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बाजार करने आए युवक के साथ जालसाज ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से रुपये निकालकर भाग गया। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार बुधवार को भटहट कस्बे में बाजार करने आए थे। इसी दौरान वह कस्बे में स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। एटीएम के अंदर पहले से मौजूद एक युवक ने खुद को मददगार बताकर वीरेंद्र से बातचीत शुरू की और रुपये निकालने में सहायता के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके कुछ ही देर बाद जालसाज ने वीरेंद्र कुमार के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भाग गया। कुछ समय बाद जब वीरेंद्र के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया, तब उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और भटहट चौकी में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

गुलरिहा थानाप्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि एटीएम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जालसाज की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed