{"_id":"63bbee217da3dc60721a3609","slug":"fraudster-arrested-for-swindling-17-lakhs-in-name-of-getting-job-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में जॉब दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में जॉब दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
Mon, 09 Jan 2023 04:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:06 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी मानीराम में एक ऑनलाइन सेंटर पर काम करता है। पुलिस के अनुसार, महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कंहई प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पे गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स गोरखपुर में नोकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को कैंट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जालसाज की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र हरीचंद्र निवासी सिहटीकर थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने चिड़ियाघर के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी मानीराम में एक ऑनलाइन सेंटर पर काम करता है। पुलिस के अनुसार, महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कंहई प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पे गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी ने पीड़ित से 17 लाख 65 हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले पवित्रा डिजिटल ऑनलाइन सेंटर मानीराम गोरखपुर में काम करता था। जिसके मालिक अमित गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी 118/जी टीचर कालोनी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर तथा उसके पार्टनर मनोज चौधरी व अवधेश गुप्ता थे। जिन्होंने पकड़े गए आरोपी से कहा कि कोई ग्राहक ढूंढकर लाओ जो इनलोगों को रुपया दे सके और ये लोग उसे एम्स का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसा हड़प सके। पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन