{"_id":"65c9fed80c6abe08840dbc2f","slug":"fraud-of-rs-2-50-lakh-from-account-instead-of-refunding-air-ticket-fare-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयर टिकट का किराया वापस करने की जगह खाते से 2.50 लाख की जालसाजी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयर टिकट का किराया वापस करने की जगह खाते से 2.50 लाख की जालसाजी, जांच शुरू
Mon, 12 Feb 2024 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:49 PM IST
सार
प्रार्थी द्वारा पूछने पर एजेंट शाहिद खान द्वारा यूपीआई और क्यूआर कोड मांगा जा रहा हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के एक व्यक्ति का फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रुपये वापस करने के लिए खाता का डिटेल लेकर एजेंट ने चार बार में 2.50 लाख रुपये खाता से निकाल लिए। पीड़ित वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बड़हलगंज थाने में तहरीर व खाता का स्टेटमेंट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के समयथान भीटी निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उनका बेंगलुरु में एचडीएफसी बैंक में खाता हैं। 24 जनवरी को फेयर फर्स्ट नामक कंपनी से वाराणसी से बेंगलुरु का आकाश एयरवेज का टिकट लिया।
25 जनवरी को फ्लाइट थी, लेकिन कैंसिल हो गई। टिकट वापसी के रुपये के लिए आकाश एयरवेज से संपर्क किया तो बताया गया कि शहीद खान नाम का एजेंट उन्हें काल करेगा और पैसा वापस करेगा।
विज्ञापन
26 जनवरी को उक्त एजेंट ने काल कर खाता का डिटेल विवरण प्राप्त कर लिया। 26 जनवरी को ही उनके खाते से एक लाख, 30 जनवरी को दो बार में 50-50 हजार व 31 जनवरी को 50 हजार कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।