फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 2.50 lakh from account instead of refunding air ticket fare

Gorakhpur News: एयर टिकट का किराया वापस करने की जगह खाते से 2.50 लाख की जालसाजी, जांच शुरू

Mon, 12 Feb 2024 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

प्रार्थी द्वारा पूछने पर एजेंट शाहिद खान द्वारा यूपीआई और क्यूआर कोड मांगा जा रहा हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 2.50 lakh from account instead of refunding air ticket fare
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के एक व्यक्ति का फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रुपये वापस करने के लिए खाता का डिटेल लेकर एजेंट ने चार बार में 2.50 लाख रुपये खाता से निकाल लिए। पीड़ित वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बड़हलगंज थाने में तहरीर व खाता का स्टेटमेंट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के समयथान भीटी निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उनका बेंगलुरु में एचडीएफसी बैंक में खाता हैं। 24 जनवरी को फेयर फर्स्ट नामक कंपनी से वाराणसी से बेंगलुरु का आकाश एयरवेज का टिकट लिया।
विज्ञापन


25 जनवरी को फ्लाइट थी, लेकिन कैंसिल हो गई। टिकट वापसी के रुपये के लिए आकाश एयरवेज से संपर्क किया तो बताया गया कि शहीद खान नाम का एजेंट उन्हें काल करेगा और पैसा वापस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी को उक्त एजेंट ने काल कर खाता का डिटेल विवरण प्राप्त कर लिया। 26 जनवरी को ही उनके खाते से एक लाख, 30 जनवरी को दो बार में 50-50 हजार व 31 जनवरी को 50 हजार कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।


प्रार्थी द्वारा पूछने पर एजेंट शाहिद खान द्वारा यूपीआई और क्यूआर कोड मांगा जा रहा हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed