फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 15 lakh by making fake land deed

Gorakhpur News: फर्जी जमीन का बैनामा करके 15 लाख की जालसाजी

Sun, 24 Dec 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 15 lakh by making fake land deed
गीडा इलाके का मामला, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गीडा (गोरखपुर)। गीडा इलाके के भिलौरा गांव में दूसरे की जमीन दिखाकर फर्जी बैनामा कराकर 15 लाख की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बेलघाट के कुरी बाजार निवासी शीला देवी ने सीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने लिखा है कि गीडा के भिलौरा निवासी अमित यादव ने अपने मित्र रंजीत पाल निवासी कालिंदी पार्क रोड, बरेली से मिलकर भिलौरा में गाटा संख्या 261 में 1744 वर्ग फीट का एक प्लॉट दिखाकर बताया कि यह रंजीत पाल के नाम से है। प्लाॅट को खरीदने के लिए 8,47,000 बैंक से आरटीजीएस, 4,37,000 नकद ,50,000 गुगल से एवं रजिस्ट्री शुल्क समेत कुल 15 लाख रुपये दिए गए। रजिस्ट्री कराकर कब्जा भी कर लिया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद अनंत पाल नामक व्यक्ति ने बैनामा की जमीन को अपना बताया। पीड़िता की गुहार पर सीएम के निर्देश पर पुलिस ने रंजीत पाल और अमित यादव के खिलाफ जालसाजी एवं जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed