फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending medical treatment abroad in Lucknow

Gorakhpur News: लखनऊ में मेडिकल कराकर विदेश भेजने के नाम पर 1.30 लाख की जालसाजी

Fri, 26 Jul 2024 06:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending medical treatment abroad in Lucknow
गोरखपुर। पादरी बाजार इलाके में मीट की दुकान चलाने वाले काजू कुरैशी से उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पिपराइच के युवक ने 1.30 लाख रुपये की जालसाजी कर दी। जालसाज ने लखनऊ के एक अस्पताल में मेडिकल जांच भी करवाई थी। मीट विक्रेता की तहरीर पर बुधवार को पिपराइच पुलिस ने आरोपी जंगल अहमद अली शाह टोला शाहपुर निवासी बंशीधर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर निवासी काजू कुरैशी ने बताया कि उनकी दुकान पर बंशीधर मीट लेने आया था। उसने मेरे बेटे आरिफ कुरैशी को विदेश भेजने के लिए कहा था। विदेश जाने और मेडिकल खर्च मिलाकर उसने 1.50 लाख रुपये का खर्च बताया। बाद में उसने कुछ रुपये कम करके खर्च 1.30 लाख रुपये कर दिया। उसने नौसड़ चौराहे पर स्थित ऑफिस भी बुलाकर दिखाया था।
विज्ञापन

बताया कि बंशीधर ने दो मई को लड़के का मेडिकल जांच कराने के लिए लखनऊ भेजा। इसके बदले 20 हजार रुपये भी लिए। मीट विक्रेता ने पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ जाकर बेटे का मेडिकल कराया। फिर जहाज का टिकट और विदेश भेजने के नाम पर मीट विक्रेता के बेटे का पासपोर्ट, आठवीं की मार्कशीट समेत अन्य कागजात के साथ एक लाख 10 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद कॉल करने पर बंशीधर फोन काटने लगा। जब मीट विक्रेता ने उससे मिलने की कोशिश की, तब वह मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed