{"_id":"6313145da8a702091f1f1c92","slug":"fraud-of-one-lakh-from-accountant-of-businessman-by-becoming-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस बनकर व्यापारी के मुनीम से एक लाख की जालसाजी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस बनकर व्यापारी के मुनीम से एक लाख की जालसाजी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Sat, 03 Sep 2022 02:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:16 PM IST
सार
सविता जालान घी की एजेंसी चलाती हैं। शुक्रवार दोपहर गीडा के नगवा निवासी उनके मुनीम विनय कुमार व सूरज दुकान से 5.46 लाख रुपये लेकर बैंक रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने पहुंचे। बैंक के पास खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने रोक लिया। तलाशी लेने के बहाने बैग में रखे एक लाख रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
नीली शर्ट में जालसाज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बदमाशों ने शुक्रवार को पुलिस बनकर जालसाजी की एक घटना को अंजाम दिया। बैंक रोड पर शुक्रवार को भी व्यापारी के मुनीम को चेकिंग के नाम पर रोककर जालसाज एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच फुटेज की मदद से जालसाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के खूनीपुर निवासी सविता जालान घी की एजेंसी चलाती हैं। शुक्रवार दोपहर गीडा के नगवा निवासी उनके मुनीम विनय कुमार व सूरज दुकान से 5.46 लाख रुपये लेकर बैंक रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने पहुंचे।
विज्ञापन
बैंक के पास खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने रोक लिया। तलाशी लेने के बहाने बैग में रखे एक लाख रुपये निकाल लिया। रुपये जमा करते समय विनय व सूरज को घटना की जानकारी हुई तो फोन पर सूचना दी। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसी कैमरा फुटेज चेक किया तो आरोपित उसमें दिख रहे थे।
विज्ञापन