फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of millions from traders by opening a construction company

निर्माण कंपनी खोलकर व्यापारियों से लाखों की जालसाजी

Wed, 03 Feb 2021 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions from traders by opening a construction company
निर्माण कंपनी खोलकर व्यापारियों से लाखों की जालसाजी
विज्ञापन

गोखपुर। कंस्ट्रक्शन कंपनी खोलकर व्यापारियों से जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आर्डर देकर व्यापारियों से टाइल्स, प्लाई, कॉपर वायर और ईंट आदि मंगा लिया गया। आरोपितों का दिया चेक बाउंस हुआ तो व्यापारियों ने सामान वापस करने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपित गोदाम में रखा माल उठा ले गए और मोबाइल फोन बंद कर लिया।
रामगढ़ताल पुलिस ने इस मामले में एक व्यापारी की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। उधर, गोरखनाथ, कैंट, राजघाट व पिपराइच इलाके के रहने वाले व्यापारियों से भी जालसाजी की खबर है।
विज्ञापन

रामगढ़ ताल क्षेत्र के बुद्धविहार निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तारामंडल में नेक्सा टेक्नोलॉजी के नाम से उनकी दुकान है। 29 जनवरी को पासपोर्ट ऑफिस के पास स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस से उनके पास फोन आया। कॉपर वायर की जरूरत होने की जानकारी देते हुए कोटेशन मांगा गया। कंपनी का जीएसटी नंबर लेने के बाद सूरज सिंह ने कोटेशन भेजा। कंपनी के प्रोपराइटर सैयद फैजान ने 3.33 लाख रुपये का कॉपर वायर मंगाकर गोरखनाथ क्षेत्र में किराए पर लिए गए गोदाम में रखवा लिया। दो दिन में रुपये देने की बात कहते हुए उसने सूरज को चेक दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपितों ने शास्त्री चौक के रहने वाले आकाश जैन से 2.96 लाख की प्लाई, चाणक्यपुरी में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले अमिनेष कुमार से 1.10 लाख रुपये का टाइल्स, गोरखनाथ के मोहरीपुर स्थित हिरवानी प्लाई से एक लाख की प्लाई, ट्रांसपोर्टनगर स्थित जायसवाल स्टील कारर्पोरेशन से 2.71 लाख की टाइल्स, खजांची चौराहा स्थित भारत मार्बल्स से दो लाख की सामग्री मंगाकर चेक दे दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed