फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of 10 lakh from retired railway officer

Gorakhpur News: रेलवे के रिटायर अधिकारी से 10 लाख की जालसाजी, पुलिस ने आठ लोगों को बनाया आरोपी

Sat, 03 Dec 2022 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी निवासी हरिओम प्रकाश सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वह 31 जुलाई 2019 को रिटायर हुए। उसी दिन यांत्रिक कारखाना में अरविंद कुमार व रणधीर त्रिपाठी नाम के दो लोग खुद को एसबीआई लाइफ व एसबीआईपीएल का एजेंट बताते हुए मिले।

विज्ञापन
Fraud of 10 lakh from retired railway officer
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से रिटायर हरिओम प्रकाश सिंह से 10 लाख की जालसाजी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आठ जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी निवासी हरिओम प्रकाश सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वह 31 जुलाई 2019 को रिटायर हुए। उसी दिन यांत्रिक कारखाना में अरविंद कुमार व रणधीर त्रिपाठी नाम के दो लोग खुद को एसबीआई लाइफ व एसबीआईपीएल का एजेंट बताते हुए मिले।
विज्ञापन


दोनों ने पेंशन व बोनस स्कीम की जानकारी दी और फिर कई बार में दस लाख रुपये जमा कराने के नाम पर ले लिए। लेकिन, समय बीतने के बाद भी न तो बोनस मिला और न ही पेंशन। 20 नवंबर 2020 को हरिओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लखनऊ के विनय नगर निवासी रणधीर त्रिपाठी, चिलुआताल के जंगल बहादुर अली निवासी अरविंद कुमार, इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के रणधीर त्रिपाठी, स्माटॉन के निदेशन उमेश कुमार वर्मा, नागेंद्र मिश्रा, कोटक महेंद्रा शाहनजफ रोड लखनऊ के मैनेजर के खिलाफ रुपये हड़पने, जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed