फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in the namr of employment loan gorakhpur

जालसाजों ने रोजगार लोन के नाम पर 60 से अधिक लोगों से की ठगी, एक गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
fraud in the namr of employment loan gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाजी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने जालसाजी की रकम से खरीदी गई कार, चार मोबाइल सेट, फर्जी दस्तावेज आदि बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में साइबर टीम को बताया कि वह 60 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। उसने अपने कुछ साथियों का नाम भी बताया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस एक-एक मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पूरा मामला धर्मशाला निवासी विशेष सिंह से 3.95 लाख की ठगी की शिकायत के बाद जांच में खुलकर सामने आया है। रकम को फर्जी खाते में भेजा गया है। पुलिस ने रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी लोगों से कुल कितने रुपयों की ठगी हुई है, खातों की जांच के बाद यह सामने आ सकेगा।

विज्ञापन

ऐसे करते थे जालसाजी

आरोपी की पहचान फैजाबाद के रुदौली थाना क्षेत्र के पुरेखां निवासी दानिश खान के रूप में हुई है। एसपी क्राइम अशोक वर्मा व सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि विशेष सिंह की शिकायत आने के बाद साइबर सेल को लगाया गया था। जिसके बाद वेबसाइट की डिटेल तथा दो नंबर मिले जिनको सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की गई थी।

इसके बाद पता चला कि दानिश खान जो कि आजाद नगर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था, वह ही पूरा रैकेट चला रहा है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद मामला खुलकर सामने आया गया। आरोपित से पूछताछ कर साथियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। सभी की तलाश की जा रही है।

रैकेट से जुड़े लोग और भी जगह पर इस तरह का काम कर रहे हैं। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम में निरीक्षक कन्हैया यादव, उप निरीक्षक विनायक सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, सिपाही मनीष यादव, राजीव यादव, प्रमोद यादव आदि शामिल थे।

विज्ञापन

जालसाजों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की फर्जी वेबसाइट बनाई है। विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार भी किया जा रहा था। वेबसाइट पर फार्म भरवाने के नाम पर एजेंट 120 रुपये लेते थे। इसके बाद दानिश आवेदनकर्ता को दीपक श्रीवास्तव के नाम से आरबीआई का अधिकारी बन फोन करता था। व्हाट्सएप की मदद से आवेदक से लोन की मार्जिन मनी जमा कराई जाती थी। चूंकि वास्तविक योजना के तहत राशि के हिसाब से पांच, दस और पंद्रह प्रतिशत मार्जिन मनी देनी होती है इस वजह से 25 लाख रुपये लोन के लिए लोग आसानी से रकम दे देते थे।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
आरोपित दानिश इसके पहले भी जेल जा चुका है। वह एक फाइनेंस कंपनी में सर्वेयर का काम करता था इस वजह से योजनाओं के बारे में उसे जानकारी रहती थी। इसके पहले उसे चोरी के मामले में कोतवाली थाने से जेल भेजा गया और चोरी की बाइक भी बरामद हुई थी।

2019 में बनाई वेबसाइट, लॉकडाउन में आए आवेदन
दानिश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 2019 में फर्जी वेबसाइट बनाई थी। लॉकडाउन के बाद तेजी से आवेदन आवेदन आने शुरू हो गए। करीब 600 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया जिनमें से 60 से 70 लोगों ने मार्जिन मनी जाति के हिसाब से पांच, दस व प्रतिशत जमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed