फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud in the name of getting land, complaint to ADG

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, एडीजी से शिकायत

Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting land, complaint to ADG
गीडा। क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपर पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देकर जमीन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने अपने पत्र में कहा है कि महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां निवासी एक युवक ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

गीडा क्षेत्र के नगवां निवासी विनोद कुमार यादव ने सोमवार को एडीजी गोरखपुर को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर ऑन लाइन बैंक के माध्यम से 4.18 लाख और नगद 2.98 लाख रुपये लिए। कहा कि मैं छह महीने से लगातार रुपये वापस मांग रहा है, लेकिन वह पैसा मांगने पर जान माल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बीते रविवार को जब इसकी शिकायत श्यामदेउरवां थाने पर की तो थानेदार ने यह कहते हुए उसे वापस भेज दिया कि धन का लेनदेन वाले मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed