फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud daughter got her mother dead and inherited for property

संपत्ति के लालच में बेटियों ने मां को मृत दिखाकर करा ली वरासत, अब बहू ने किया खुलासा

Fri, 21 Aug 2020 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Fraud daughter got her mother dead and inherited for property
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थानाक्षेत्र में संपत्ति के लालच में करीब चार साल पहले मां को प्रेशर कुकर दगने के हादसे में मृत दिखाकर बेटियों के संपत्ति को वरासत कराने का मामला सामने आया है। बहू ने ननदों के फर्जीवाड़े को सार्वजनिक कर दिया।

विज्ञापन


बहू ने सास धनवती देवी को खोज निकाला और तहसीलदार के सामने पेश कर दिया जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि बूढ़ी सास धनवती देवी को अपनी बेटियों के इस करतूत की भनक नहीं थी और वह कह रही थीं कि बेटियां सेवा भाव में उसको अपने घर में बारी बारी से रखती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तहसील में धनवती की बहू मीरा सास को लेकर पहुंची और जोर जोर से चीखने लगी कि देखिए साहब धनवती देबी जिंदा है, जिसे कागज में मृतक दिखाकर इनकी बेटियों ने सारी संपत्ति अपने नाम वरासत करा ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


70 वर्षीय धनवती उर्फ धनावती पत्नी स्व. पतिराज निवासी सरपतहा, टोला बड़ा जमुहरा थाना कैम्पियरगंज से वर्ष 2014 में वसीयत बेटी श्रीमती ने कराई और 13-01-2016 को मृतक दर्ज कराकर फर्जी वरासत करा लिया। आरोप है तभी से उसकी दोनों बेटियां मां को छिपा कर रखती थीं। तबीयत खराब होने के कारण अचानक बहू को सास धनवती मिल गई।

मीरा सास को अपने साथ घर लेकर चली गई। बहू के मुताबिक जब बेटियों को पता चला तो वह धनवती की हत्या करने की कोशिश करने लगीं और बहू मीरा देवी को भी मारा पीटा। असफल होने पर बेटियां जबरन बूढ़ी मां को अपने साथ लेकर जाने लगीं जिस पर गांव के लोगों ने विरोध किया और धनवती उर्फ धनावती को तहसीलदार के पास लाकर पेश किया।

इस पर धनवती की दोनों बेटियों ने तहसील मे हंगामा कर मारपीट पर उतारु हो गईं। जिससे मामला बिगड़ते देख तहसीलदार  शशि भूषण पाठक ने पुलिस को बुलाया और हंगामा करने वाली बेटियों को पकड़ने को कहा। पुलिस के आते देख एक बेटी श्रीमती तहसील से फरार हो गई जबकि दूसरी बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका शांति भंग मे चालान कर दिया।

उधर पुलिस ने धनवती को स्थानीय सीएचसी पर इलाज हेतु उसकी बहू मीरा एवं नातिन रूपा के साथ भेज दिया जहां से देर शाम इलाज कर रहे डा.अंकुर कुमार सिंह ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बहू मीरा सास को लेकर गोरखपुर चली गई।

इस मामले में तहसीलदार ने कहा कि फर्जी वरासत मे लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की भूमिका एवं संलिप्तता के आरोप के मामले मे जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कारवाई की जाएगी। उधर इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed