{"_id":"5ecbb80d78dd08324c7fe305","slug":"fourth-death-due-to-corona-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coroavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना से हुई चौथी मौत, मुंबई से आया था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coroavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना से हुई चौथी मौत, मुंबई से आया था शख्स
Mon, 25 May 2020 09:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना योद्धा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से सोमवार को गोरखपुर में एक और मौत हो गई। यह जिले में चौथी मौत है। अब तक तीन बुजुर्ग व एक युवक दम तोड़ चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज के इंदरपुर का 60 वर्षीय बुजुर्ग 13 मई को मुंबई से ट्रेन से बस्ती आए थे। वहां से ट्रक के जरिए गोरखपुर के सहजनवां आए, फिर पैदल ही अपने गांव चले गए। 16 मई को तबीयत बिगड़ी तो गीडा डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया।
इसके बाद जांच के लिए नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट आई तो कोविड 19 का संक्रमण मिला। इसके बाद 20 मई को बुजुर्ग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को दे दी है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार राजघाट में कराया गया है।