{"_id":"63bbb23f26b60d7b2c03a927","slug":"four-youths-cheated-in-name-of-sending-abroad-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से ठगी, केस दर्ज
Mon, 09 Jan 2023 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:50 AM IST
सार
डिगुनपुरा गांव निवासी सत्येंद्र उपाध्याय, अनूप कुमार गौड़, गोविंद उपाध्याय और रोशन उपाध्याय ने सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 12 दिसंबर को बांसगांव थाना क्षेत्र के भैसहीं खुर्द गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर दूसरे के बैंक खाते में एक लाख 27 हजार रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के चार युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। डिगुनपुरा गांव निवासी सत्येंद्र उपाध्याय, अनूप कुमार गौड़, गोविंद उपाध्याय और रोशन उपाध्याय ने सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 12 दिसंबर को बांसगांव थाना क्षेत्र के भैसहीं खुर्द गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर दूसरे के बैंक खाते में एक लाख 27 हजार रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन
इसके अलावा 40 हजार और 29-29 हजार रुपये चार बार और जमा करवाएं, लेकिन विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर अब मारपीट की धमकी देता है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
गीडा सेक्टर 22 स्थित दो व्यक्तियों ने जेसीबी पोकलैंड मशीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.51 लाख की जालसाजी की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छपरा बिहार के रहने वाले मुनमुन कुमार सिंह गीडा सेक्टर 22 में रहने वाले अष्टभुजा और शिवाकांत भारती से जेसीबी पोकलैंड मशीन बेचने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसके बदले एडवांस में 2.51 लाख रुपये दे दिया था।
रुपये लेने के बाद जालसाज ने जेसीबी पोकलैंड मशीन नहीं दी। तीन चेक दिए, जो बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। तहरीर के आधार पर रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।