फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four women posing as customers stole 20 sarees and fled.

Gorakhpur News: एम्स का गेट खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 12 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Four women posing as customers stole 20 sarees and fled.
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गेट नंबर 3 को जनहित में खोलने की मांग को लेकर प्रताप वाहिनी सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रताप वाहिनी के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने एम्स की निदेशक डॉ. विभा दत्ता को ई-मेल भेज कर गेट खोलने के लिए निवेदन किया था लेकिन अभी तक गेट खोलने की दिशा में कोई पहल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एम्स में प्रवेश के लिए एकमात्र गेट नंबर 2 खोला गया है जो गोरखपुर-कसया राजमार्ग के एयरपोर्ट वीआईपी मार्ग पर स्थित है। वहीं, कूड़ाघाट पेट्रोल पंप के सामने स्थित गेट नंबर 3 लंबे समय से बंद है। इसके कारण गोरखपुर-देवरिया मार्ग से आवागमन करने वाले मरीजों और तीमारदारों को एम्स परिसर में प्रवेश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज शुक्ला, मतोष, नवीन सिंह,राजू सिंह, शत्रुघ्न मिश्रा, दीपक मिश्रा, बलिराम यादव सहित अन्य बहुत से लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed