{"_id":"6aa46dff93ba628bd70a7cb4","slug":"four-women-posing-as-customers-stole-20-sarees-and-fled-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1447706-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्राहक बनकर आईं चार महिलाएं, 20 साड़ियां चुराकर हुई चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्राहक बनकर आईं चार महिलाएं, 20 साड़ियां चुराकर हुई चंपत
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। स्थानीय थाने के गेट के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार को ग्राहक बनकर पहुंचीं चार महिलाएं दुकानदार और उसके बेटे का ध्यान भटकाकर करीब 20 साड़ियां चुराकर चली गईं। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने चोरी गई साड़ियों की कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अनंतपुर निवासी अवधकिशोर की थाने के सामने कपड़े की दुकान है। अवधकिशोर के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:31 बजे चार महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं। उस समय वह और उनका बेटा आशीष गुप्ता दुकान पर मौजूद थे। महिलाओं ने साड़ियां दिखाने को कहा। दोनों उन्हें साड़ियां दिखाने लगे। आरोप है कि साड़ी देखते समय एक महिला ने बातचीत में उन्हें उलझाए रखा। इसी दौरान बाकी तीन महिलाओं ने साड़ियों के कवर निकालकर करीब 20 साड़ियां अपने पास छिपा लीं। तीनों महिलाएं बिना खरीदारी किए दुकान से निकल गईं। बातचीत में उलझाने वाली महिला भी कुछ देर बाद साड़ी खरीदने की बात कहकर चली गई।
महिलाओं के जाने के बाद अवधकिशोर की नजर साड़ियों के खाली कवर पर पड़ी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोरी का पता चला। फुटेज में महिलाएं साड़ियां छिपाकर ले जाती दिखाई दीं। अवधकिशोर ने चोरी गई साड़ियों की कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन
सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।