फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four trains will run by changing way

Railway Update: रास्ता बदलकर चलेंगी ये चार ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 24 Jun 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

मऊ से 5, 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई को चलने वाली 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 8, 11, 15 एवं 18 जुलाई को चलने वाली 15026 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस बाराबंकी-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

 

विज्ञापन
four trains will run by changing way
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर रेलवे के अकबरपुर-कथेरी-गोसाईगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते चार ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जयनगर से 5, 8, 10, 12, 15, 17 एवं 19 जुलाई को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 एवं 20 जुलाई को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-गोरखपुर-जयनगर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन


मऊ से 5, 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई को चलने वाली 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 8, 11, 15 एवं 18 जुलाई को चलने वाली 15026 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस बाराबंकी-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कलानौर कलां स्टेशन पर रुकेगी गोरखधाम

यात्रियों की सुविधा के लिए 12555/12556 गोरखपुर-हिसार गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस का स्टॉपेज कलानौर कलां स्टेशन पर 24 जून से किया जाएगा। रेल प्रशासन ने प्रायोगिक आधार पर छह माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।


एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 8.07 बजे कलानौर कलां स्टेशन पहुंचकर 8.09 बजे चलेगी। हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस शाम 6.34 बजे कलानौर कलां स्टेशन पहुंचकर 6.36 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed