फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four trains will be diverted and eight trains will operate from intermediate stations.

Gorakhpur News: गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी समेत 12 ट्रेनें निरस्त

Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Four trains will be diverted and eight trains will operate from intermediate stations.
- चार ट्रेनों का मार्ग बदलेगा और आठ ट्रेनें बीच के स्टेशनों से संचालित होंगी
विज्ञापन

-13 से 25 मार्च तक लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच होगा पैच डबलिंग कार्य

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने वाराणसी मंडल के लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के लिए प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 13 से 25 मार्च तक गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी समेत 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि चार ट्रेनों को रास्ता बदलकर मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर मऊ- इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाया जाएगा। आठ ट्रेनें बीच के स्टेशनों तक ही चलाई जाएंगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद 25 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल निरीक्षण करेंगे।

निरस्तीकरण

- गोरखपुर कैंट एवं वाराणसी सिटी से 13 से 25 मार्च तक 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस।
- 13 से 25 मार्च तक 55123 भटनी-बरहज बाजार सवारी गाड़ी, 55126 बरहज बाजार-सलेमपुर सवारी गाड़ी, 55125/55124 सलेमपुर-बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी, 55127/55128 सलेमपुर-बरहज बाजार-सलेमपुर सवारी गाड़ी, 55129/55130 भटनी-बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी।
विज्ञापन

- गोरखपुर से 23 से 25 मार्च तक 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस एवं बनारस से 24 से 26 मार्च तक 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस



मार्ग परिवर्तन

- सीतामढ़ी से 18 से 25 मार्च तक 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस

- आनंद विहार टर्मिनस से 22 से 24 मार्च तक 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस

- छपरा से 23 मार्च को 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- छपरा कचहरी से 23 से 25 मार्च तक 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी



शार्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिनेशन
- 12 से 25 मार्च तक 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 22 से 24 मार्च तक 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी और गोरखपुर से 23 से 25 मार्च तक 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी।
- 23 मार्च को 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। 24 मार्च को 19492 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी।

- 23 मार्च को 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी और 24 मार्च को 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed