फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four tractor-trailers and one loader seized in illegal mining operation.

Gorakhpur News: अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर सीज

Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four tractor-trailers and one loader seized in illegal mining operation.
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में अवैध मिट्टी खनन के मामले में चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर को खनन विभाग ने सीज कर दिया। खनन इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बड़हलगंज कोतवाली में ये वाहन लाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बड़हलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि खड़ेसरी गांव के पास नदी तट के नजदीक अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार सुबह खनन विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर नदी किनारे खनन कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर पकड़ लिया। वाहन संचालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए, इसलिए सभी वाहन सीज कर दिए गए। इस दौरान चार लोगों को शांति भंग के मामले में चालान भी किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed