{"_id":"67feb205cbf8691a9e0212ff","slug":"four-samples-of-turmeric-failed-in-surveillance-investigation-sample-of-paneer-was-taken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-903314-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्विलांस जांच में हल्दी के चार नमूने फेल, पनीर का लिया गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्विलांस जांच में हल्दी के चार नमूने फेल, पनीर का लिया गया सैंपल
विज्ञापन
- मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग चला रहा अभियान
- सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा की अगुवाई में निकली थी टीम
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को शहर में चार मेगा मॉर्ट से हल्दी पाउडर और गांठ के नमूने लिए। सर्विलांस जांच में चारों नमूने फेल हो गए। अब इन दुकानों से दोबारा सैंपल लिया जाएगा और प्रयोगशाला में जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा एक मिठाई की दुकान से पनीर का भी नमूना लिया गया। हल्दी बेचने वाले दुकानदारों से हलफनामा भी लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर के पार्क रोड स्थित स्पेंसर, तारामंडल क्षेत्र में शिव मेगा मार्ट और राधा कृष्ण सुपर बाजार में हल्दी के सैंपल लिए गए। इसके अलावा रामजानकीनगर बशारतपुर में श्रीकृष्ण मिष्ठान भंडार में खराब पनीर बेचने की शिकायत पर जांच की गई। वहां पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दुकानदार ने फुटकर बिक्री का लाइसेंस लिया है, जबकि वह रेस्टोरेंट संचालित कर रहा था। पनीर व दूध दूसरी जगह से मंगाने की जानकारी दी, जिस पर जांच के लिए नोटिस जारी किया गया।