फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four policemen injured in accident from Dial 112 van at basti

बस्ती: डायल 112 वैन दीवार से टकराई, चार पुलिस कर्मी घायल

Wed, 12 May 2021 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 May 2021 07:00 PM IST
सार

चालक समेत तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ देर में ही हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव पहुंच गए और चोटिल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Four policemen injured in accident from Dial 112 van at basti
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के हर्रैया-विशेसरगंज मार्ग पर नरायनपुर गांव के निकट बाइक बचाने के चक्कर में महिला डायल-112 की वैन पेड़ से टकराते हुए दीवाल में टकरा गई। जिससे चालक समेत तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ देर में ही हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव पहुंच गए और चोटिल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक हर्रैया थाना की महिला पुलिसकर्मियों की वैन बुधवार को क्षेत्र के बरहटा हरिजन टोला सूचना पर गई थी। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वापस आते समय हर्रैया-विशेसरगंज मार्ग पर नरायनपुर गांव के निकट एक बाइक सवार वैन को ओवरटेक करने लगा। उसी समय एक ट्रक क्रॉस करने लगा। बाइक को बचाने के चक्कर में डायल-112 वैन के चालक ने गाड़ी को बाएं तरफ मोड़ दिया, जिससे वैन पेड़ से टकराते हुए एक मकान की चहारदीवारी से टकरा गई। 
विज्ञापन


घटना में धनंजय राय, अंजलि मौर्या, शीतल चौबे, वैन चालक रणचंडी प्रसाद चोटिल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई। घटना में पुलिस कर्मियों को चोटें आयी थी उन्हें अस्पताल भेजा गया हैं। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed