फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four places changed in four years foundation of Veterinary College could not be done

UP News: चार साल में चार जगह बदली, नहीं पड़ पाई वेटनरी कॉलेज की नींव

Fri, 24 Jun 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि वेटनरी कॉलेज के लिए जल्द उपयुक्त जमीन तलाश ली जाएगी। कुछ स्थानों पर जमीन देखी भी गई। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर जमीन देखी जानी है।

विज्ञापन
Four places changed in four years foundation of Veterinary College could not be done
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में वेटनरी कॉलेज की स्थापना के लिए चार वर्ष पहले 2018 में ही शासन से मंजूरी मिल गई, मगर अभी तक इसकी नींव नहीं पड़ सकी। कॉलेज के लिए चार जगह जमीन तलाशी गई, लेकिन हर बार कोई न कोई पेच फंस गया। जिस कारण जमीन निर्धारित नहीं हो सकी।

विज्ञापन


वेटनरी कॉलेज के लिए खोराबार क्षेत्र स्थित ताल कंदला में जमीन चिह्नित की थी। इसे पशुपालन विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी चल रही थी कि जलभराव की आशंका पर मुख्यमंत्री ने दूसरी जगह जमीन तलाशने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उपयुक्त जमीन न तलाशने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रशासन नई जगह तलाशने में जुट गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कुछ जमीनें देखी हैं। शुक्रवार को भी अफसर जमीन देखने जाएंगे। इसी महीने जमीन की तलाश पूरी हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में 100 करोड़ से अधिक बढ़ गया बजट

करीब चार साल पहले जब वेटनरी कॉलेज स्थापित करने का निर्णय किया गया था तो निर्माण की लागत करीब 325 करोड़ रुपये बताई गई थी। बाद में प्रस्ताव में कुछ और निर्माण कार्य जोड़े गए और रेट रिवाइज हुआ। अब इसका बजट 500 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।



डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि वेटनरी कॉलेज के लिए जल्द उपयुक्त जमीन तलाश ली जाएगी। कुछ स्थानों पर जमीन देखी भी गई। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर जमीन देखी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed