{"_id":"5ec26fae8ebc3e902b0f7927","slug":"four-people-injured-during-car-collided-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फरीदाबाद से बिहार जा रहे थे कार सवार, ट्रक से हुई टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फरीदाबाद से बिहार जा रहे थे कार सवार, ट्रक से हुई टक्कर, चार घायल
Mon, 18 May 2020 04:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
फोरलेन पर दुधौरा गांव के पास अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
फरीदाबाद में फंसे बिहार के दो व्यक्ति एक कार बुक करके गांव जा रहे थे। कार चालक 22 वर्षीय सलमान निवासी फरीदाबाद हरियाणा के अलावा उसका दोस्त 25 वर्षीय अरमान निवासी फरीदाबाद हरियाणा भी कार में बैठ गया।
विज्ञापन
कार से घर जा रहे 65 वर्षीय वकील राय निवासी सारन, बिहार और 55 वर्षीय बाबूलाल निवासी हाजीपुर थाना गंगा ब्रिज बिहार सवार थे। फोरलेन पर दुधौरा गांव के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।