{"_id":"5ef9b3bb8ebc3e4332365639","slug":"four-people-fire-while-sleeping-at-home-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर में सोते समय लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घर में सोते समय लगी आग, चार लोग झुलसे
Mon, 29 Jun 2020 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव के गौरहा बाजार में रविवार की देर रात एक मकान में लगी आग में मकान में रहने वाले दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने किसी तरह से फाटक खोलकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला। झुलसे सभी लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात में गांव के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा श्याम सुन्दर प्रसाद अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। देर रात घर में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं की वजह से दम घुटने लगा तो श्याम सुंदर प्रसाद की नींद खुली और शोर मचाया।
विज्ञापन
पत्नी व बच्चों को आग से बचाने के लिए दरवाजे की तरफ भागे लेकिन फाटक बाहर से बंद था। आग में झुलसे लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे तो फाटक बाहर से बंद था। लोगों ने किसी तरह से फाटक खोला और आग में घिरे चारों लोगों को बाहर निकाला। चारों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में तरयासुजान के एसओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पारिवारिक कलह की चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।