फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four new Corona positive got in Basti

मुंबई से बस्ती आए चार लोग मिले कोरोना पॉजिटव, संक्रमितों की संख्या हुई 52

Sun, 17 May 2020 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Four new Corona positive got in Basti
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी मुंबई से 13 मई को यहां पहुंचे हैं। अब तक जिले में कुल 52 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से कुल 28 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 23 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।

विज्ञापन

 
जिले में पहला पॉजिटिव केस 30 मार्च को आया था उसकी मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। जांच के बाद 31 मार्च को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरे परिवार व अन्य रिश्तेदारों की जांच हुई तो एक के बाद एक कुल 22 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


इन्हें मुंडेरवा में स्थापित लेबल वन के अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया गया, जहां यह लोग 21 दिनों के बाद जांच की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजे गए। सभी निगेटिव केस के बावजूद जिला प्रशासन ने यहां प्रतिबंध जारी रखा था, इसके 28 दिन बाद इन पांचों स्थानों से प्रतिबंध हटाते हुए प्रशासन ने जिले को ऑरेंज जोन घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी के रिपोर्ट आने के बाद गैर प्रांतों से आ रहे श्रमिकों में से एक के बाद एक 29 पॉजिटिव केस पाए गए। जिसमें से रविवार को छह की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब जिले में रविवार तक एक्टिव मरीजों की संख्या 23 रह गई है।

फूल माला पहनाकर भेजा घर

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार लेबल-वन के स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 30 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 15 मई को नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। वहां से रविवार को इनकी निगेटिव रिपोर्ट मिली है। इसके बाद इन लोगों को जेडी लखनऊ (नोडल अधिकारी) डॉ. जावेद हयात ने फूल माला पहना कर स्वागत कर घर भेजा गया।

इसके घर जाने से पहले डॉक्टरों की टीम ने उनकी थर्मल स्कैनिंग कर प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर टीम के साथ नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी मुंडेरवा डॉ. धर्मेंद्र चौधरी सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed