{"_id":"66ba88254cfdbd0cc50a6014","slug":"four-more-kasturba-schools-were-transformed-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-652009-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार और कस्तूरबा विद्यालयों का हुआ कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार और कस्तूरबा विद्यालयों का हुआ कायाकल्प
विज्ञापन
गोरखपुर। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों को साधन संपन्न बनाया जा रहा है। इसी क्रम में चार और कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास का निर्माण पूरा हो गया है। इनमें से एक विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण कराया गया है। इन चार विद्यालयों के इस कायाकल्प पर 8.47 करोड़ रुपये की लागत आई है।
जिले के 20 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से चार में एकेडमिक भवन और छात्रावास दोनों, 12 में केवल छात्रावास बनाए जाने की कार्ययोजना पर मुहर लगी थी। शेष चार विद्यालयों में छात्रावास के लिए भी धनराशि मंजूर है और जमीन की तलाश की जा रही है।
पिपराइच के महमूदाबाद स्थित कस्तूरबा विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और पाली, पिपरौली व चरगांवा (नार्मल परिसर) के कस्तूरबा विद्यालय में छात्रावास के निर्माण का लोकार्पण हो चुका है। साथ ही कैंपियरगंज के खजुरगांवा में कस्तूरबा विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास, कैंपियरगंज के ही नेतवर और बांसगांव उंचेर कौड़ीराम और संग्रामपुर उनवल में छात्रावास का निर्माण हो गया है। निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ने किया है। जल्द ही इनका लोकार्पण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
-- --