{"_id":"6542abee39993621fb00346a","slug":"four-more-ambulances-failed-in-traffic-police-investigation-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-355716-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यातायात पुलिस की जांच में चार और एंबुलेंस फेल, सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यातायात पुलिस की जांच में चार और एंबुलेंस फेल, सीज किया
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण की जांच की गई, कमी मिलने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में बुधवार को जांच के दौरान चार और एंबुलेंस मानकों पर खरी नहीं मिलीं। सभी को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनका पंजीकरण ही नहीं था, सिर्फ आगे, पीछे एंबुलेंस लिखकर शहर में दौड़ाया जा रहा था। पिछले तीन दिनों में जांच कर यातायात पुलिस 18 एंबुलेंस सीज कर चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस माफिया की मनमानी सामने आने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर यातायात पुलिस एंबुलेंस की जांच कर रही है। जांच में सामने आ रहा है कि शहर में दौड़ने वाली कई एंबुलेंस महज टैक्सी हैं। उस पर एंबुलेंस लिखकर बिना लाइसेंस वालों के हाथों में गाड़ियां दे दी गई हैं। बुधवार को जांच के दौरान उन एंबुलेंस को ही चेक किया गया, जिनमें मरीज नहीं थे। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस के चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, प्रदूषण की जांच की गई तो चार एंबुलेंस में कमियां मिली है। सभी को सीज कर दिया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।