फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four matches played in the Gorakhpur Football League organized by the Valentine Club.

फुटबॉल : संदीप स्पोर्टिंग ने सनातन को एकतरफा मुकाबले में हराया

Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four matches played in the Gorakhpur Football League organized by the Valentine Club.
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित कृत्रिम फुटबॉल मैदान पर वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित अंडर-12 गोरखपुर फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने सनातन स्पोर्टिंग को 6-0 से हरा दिया। टीम की ओर से अविनाश और दिव्यांश ने तीन-तीन गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एमपी इंटर कॉलेज ने फतेहपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया। एमपी इंटर कॉलेज की ओर से दोनों गोल रेहान ने किए। तीसरे मुकाबले में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए अंशुमान सिंह और अविनाश ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रहमतुल्लाह, मोहम्मद आदिल, फारूक, विकास कुमार, संजय चौहान और दुर्गेश शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अमिल हयात खान, हमजा खान, डॉ. संजय, फरहान, संतोष सिंह, अशफाक अली तथा बुधी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed