{"_id":"60b1e25d8ebc3e282f500d92","slug":"four-lakh-people-of-gorakhpur-got-second-place-in-country-by-getting-insurance-during-corona-epidemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बीमा करने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर गोरखपुर, कोरोना महामारी के दौरान चार लाख लोगों ने कराया बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बीमा करने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर गोरखपुर, कोरोना महामारी के दौरान चार लाख लोगों ने कराया बीमा
Sat, 29 May 2021 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 May 2021 12:12 PM IST
सार
सबसे ज्यादा बीमा करके कटक देश में पहले स्थान पर। वाराणसी मंडल को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान बीमा करने के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम का गोरखपुर मंडल देश में दूसरे स्थान पर रहा है। सबसे ज्यादा बीमा करके कटक देश में पहले स्थान पर रहा। वहीं वाराणसी मंडल को तीसरा स्थान मिला है।
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से लोगों में परिवार के हित को ध्यान में रखने की वजह से बीमा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इस दौरान चार लाख से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान कर एलआइसी गोरखपुर देश में दूसरे स्थान पर आया है।
निगम को यह उपलब्धि पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार हासिल हुई है। इस बार मंडल के नौ जनपदों के चार लाख 17 हजार 145 लोगों ने बीमा के रूप में 672 करोड़ पांच लाख का निवेश कर निगम को यह उपलब्धि दिलाई है।

Trending Videos
कटक पहले व वाराणसी मंडल को तीसरा स्थान
कोरोनाकाल में बीमा करने में कटक जहां पहले स्थान पर रहा है वहीं वाराणसी मंडल दूसरे स्थान पर। कटक मंडल ने 488014 लोगों का बीमा कर यह सफलता हासिल की है। गोरखपुर मंडल में 417145 लोगों ने बीमा के जरिए खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित किया। जबकि वाराणसी मंडल अपने अभिकर्ताओं की बदौलत 364255 बीमा करने में सफल रहा।
गोरखपुर मंडल के एलआइसी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रेमेंद्र हरि ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में मंडल के 23 हजार से ज्यादा अभिकर्ताओं ने बीमाकर्ताओं से संपर्क कर 417145 लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान किया है। यह उपभोक्ताओं का एलआइसी के प्रति भरोसा ही है कि उन्होंने तमाम अन्य संस्थाओं के होते हुए भी एलआइसी को अपने लिए सबसे सुरक्षित संस्था के रूप में निवेश करने के लिए चुना। पिछले वर्षों का रिकार्ड भी यहां का काफी बेहतर रहा।