{"_id":"616419238ebc3ed32a7b7566","slug":"four-killed-by-bullet-in-during-ruckus-between-police-and-civilians-in-butwal-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बुटवल में पुलिस और नागरिकों में बवाल, चार की मौत, 72 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: बुटवल में पुलिस और नागरिकों में बवाल, चार की मौत, 72 लोग घायल
Mon, 11 Oct 2021 04:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:29 PM IST
सार
नेपाल पुलिस के मुताबिक कुछ लोग जबरदस्ती औद्योगिक गलियारे क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे, जो पुलिस के आने के बाद हिंसक हो गए। झड़प में तकरीबन तीन दर्जन हवाई फायरिंग हुई।
विज्ञापन
बवाल के बाद तैनात सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारत- नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को पुलिस व नागरिकों के बीच झड़प हो गई। घटना में गोली लगने से एक नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, हालात को काबू में करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक कुछ लोग जबरदस्ती औद्योगिक गलियारे क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे, जो पुलिस के आने के बाद हिंसक हो गए। झड़प में तकरीबन तीन दर्जन हवाई फायरिंग हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। अस्थायी टेंट को तोड़ने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।
रविवार सुबह से ही सुरक्षाकर्मी अस्थायी मकान को गिरा रहे थे। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को इलाके में लामबंद कर दिया गया है और स्थानीय लोग भी जमीन पर कब्जा करने के लिए अधिक संख्या में हैं। रूपनदेही एसपी मनोज केसी ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए 300 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। घटना में 51 सुरक्षा कर्मियों सहित 72 लोग घायल हुए हैं।