{"_id":"5e5626528ebc3ef3a147faff","slug":"four-jco-and-eight-jawans-joined-gorakhpur-municipal-corporation-enforcement-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम में शामिल हुए चार जेसीओे और आठ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम में शामिल हुए चार जेसीओे और आठ जवान
Wed, 26 Feb 2020 01:33 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:33 PM IST
सार
- जाने माने बम डिफ्यूजल एक्सपर्ट हैं कर्नल सीपी सिंह
- वहीं टीम के व्यास मुनि समुद्र के अंदर आपरेशन करने के रहे हैं माहिर
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम में थल, जल सेना के कई एक्सपर्ट को शामिल किया गया है। टीम को लीड कर रहे कर्नल सीपी सिंह ने 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के दौरान दादर रेलवे स्टेशन पर बम को डिफ्यूज करके कई लोगों की जान बचाई थी। बाद में जांच एजेंसियों को दादर रेलवे स्टेशन के सामने मिले इस बम की चाबी याकूब मेमन के घर मिली थी। कर्नल सिंह ने मुंबई के अंदर करीब 300 बम डिफ्यूज किए हैं। इसके लिए उन्हें सेना प्रमुख, डीजीएमएसडी, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन का अवार्ड मिल चुका है।
सेना की नौकरी से रिटायर होने के बाद कर्नल सीपी सिंह इन दिनों नगर निगम इंफोर्समेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उनकी टीम में थल सेना, जल सेना के अलावा एनएसजी रह चुके जेसीओ और जवान शामिल हैं। इस टीम में शामिल स्क्वाड कमांडर व्यास मुनि पांडेय समुद्र के अंदर आपरेशन करने के माहिर मार्कोस (जल सेना कमांडो) रहे हैं। उन्होंने सोमालिया, यमन समेत विदेशों में कई आपरेशन को अंजाम दिया है।
नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम में सेना से सेवानिवृत्त चार जेसीओे और आठ जवान शामिल हैं। जेसीओ में सूबेदार अशोक कुमार सिंह, राधाकांत पांडेय, कौशल कुमार सिंह और एसपी शर्मा शामिल हैं। वहीं जवानों में व्यास मुनि पांडेय के अलावा घाना श्याम (एनएसजी कमांडो), नायक डब्लू कुमार सिंह (एनएसजी कमांडो), हवलदार प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश सिंह, नायक कृष्ण मुरारी मिश्रा, अवनीश त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह शामिल हैं।