फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four district farmer come gorakhpur gida

चार जिलों के 500 किसानों को बसों से गीडा लाएगा प्रशासन, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

Fri, 17 Jan 2020 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
four district farmer come gorakhpur gida
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले चार जिलों के जिन 500 किसानाें को 18 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों का इंतजाम करने के साथ ही नोडल अफसर भी तैनात किए हैं। कोई दिक्कत न हो इसलिए बसों में नाश्ते के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर किसानों के लिए लंच का भी इंतजाम हुआ है। ये किसान जब अपने घर के लिए लौटेंगे तो फिर रास्ते के लिए उनके नाश्ते का बसों में ही इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार कोएडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होेंने बताया कि कार्यक्रम में गोरखपुर से 175, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से 140-140 और संतकबीरनगर से 45 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। मंच पर 10 किसानों को मुख्यमंत्री शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे जबकि बाकी किसानों को प्रशासन एवं अन्य विभागों के अफसर सम्मानित करेंगे। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री 18 जनवरी को गोरखपुर पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे वह गीडा में किसानों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह गीडा में आईजीएल के द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से जुड़ियान प्राइमरी स्कूल के मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

91.35 किमी लंबा होगा लिंक एक्सप्रेस-वे, 2500 करोड़ खर्च होंगे

2500 करोड़ रुपये की लागत से 91.35 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर के जैतपुर से होते हुए अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिलेगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए गोरखपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर और अंबेडकर नगर के 169 गांवों की करीब 1018.15 हेक्टेयर जमीन का समझौते के आधार पर यूपीडा के नाम बैनामा किया जाना है। इसके अलावा ग्राम समाज की 8036 हेक्टेयर जमीन भी यूपीडा के नाम की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 563 हेक्टेअर जमीन गोरखपुर जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed