फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four died and many new corona positive got in Deoria

देवरिया में मिले 60 नए कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की हुई मौत

Mon, 10 Aug 2020 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Four died and many new corona positive got in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

देवरिया में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सीएमओ कार्यालय के दो लेखाकार और लार सीएचसी के तीन कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या 1965 हो गई है, जबकि 1026 केस एक्टिव है और 923 लोग इलाज कराकर घर जा चुके हैं। सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया और लार सीएचसी को सील कर दिया गया। चार संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में तैनात लेखाकार और एनएचएम के लेखाकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, क्यों रिपोर्ट आने के एक घंटे पहले कई बाबुओं के पास एनएचएम के लेखाकार (डैम) विभागीय कार्यों के लिए गए थे। तत्काल कार्यालय को खाली करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के सील हुआ सीएचसी

एक घंटे तक कर्मचारी कार्यालय के बाहर खड़े रहे। कई बार फोन करने के बाद नगर पालिका से कर्मचारी पहुंचे और सैनिटाइज किए। इसके बाद कार्य शुरू किया गया। लार सीएचसी पर तैनात एक्सरे टेक्निशियन, एक्सरे सहायक और सजांव न्यू पीएचसी सैंपल कलेक्शन में जुटे एक एलटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लार सीएचसी को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। यहां पर एक फार्मासिस्ट की पहले भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। तरकुलवा सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।

बालपुर श्रीनगर गांव के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक दो माह का बच्चा शामिल हैं। सोनहुला रामनगर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज के दौरान चार संक्रमितों की मौत हो गई। अभी तक जिले में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed