फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four died and 307 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में दो पूर्व सांसद समेत मिले 307 नए कोरोना के मरीज, चार संक्रमितों की हुई मौत

Wed, 26 Aug 2020 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Four died and 307 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में एक बार फिर 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 300 पार कर गई। मंगलवार को 307 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में संतकबीरनगर के पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी और बांसगांव की पूर्व सांसद सुभावती पासवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सुभावती पासवान ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। इसकी पुष्टि उनके बेटे बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने की है। इसके अलावा कई डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। दूसरी तरफ, चार संक्रमितों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी शहर में रामलीला मैदान के पास तिवारी हाता में रहते हैं। उन्होंने एहतियात के तौर पर निजी लैब से जांच कराई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान की मां सुभावती पासवान भी पूर्व सांसद हैं। वह पिछले दिनों लखनऊ गई थीं। वहां से लौटने के बाद तबीयत खराब हुई। जांच कराई गई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। सांसद के परिवार के चार और सदस्य भी संक्रमित मिले हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के करीब

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। पनेशिया अस्पताल में कोविड मरीजों का इलाज करने वाले एक डॉक्टर और पीएचसी सोनबरसा की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित हैं।

वहीं, सिविल कोर्ट के फिर से दो कर्मी, रेलवे अस्पताल के 12 कर्मी, अस्थायी जेल में दो, जिला अस्पताल के एक कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जिले में संक्रमितों की संख्या आठ हजार के करीब 7797 हो गई है। इनमें 4999 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 2685 हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 113 हो गई है।

एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित
शहर के कई परिवार फिर से कोरोना की चपेट में आए हैं। सिंघड़िया के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निकट रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, वार्ड नंबर 11 में दो लोग, नियामत चौक में एक ही परिवार के तीन लोग, छोटे काजीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, हरिसेवकपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, सर्वहितकारी गर्ल्स कॉलेज में दो लोग, मियां बाजार में एक ही परिवार के तीन लोग, दाउदपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।

27 अगस्त तक बंद रहेगी दीवानी कचहरी

दीवानी न्यायालय परिसर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से दीवानी न्यायालय 27 अगस्त तक बंद रहेगी। इस दौरान बाहरी व्यक्ति, अधिवक्ता और वादकारियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। केवल अति आवश्यक मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी। यह आदेश जिला न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने दिया है।

कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 39 मरीज
कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सबसे अधिक 30 मरीज मिले हैं। इसके अलावा शाहपुर में 30, गोरखनाथ 20, राजघाट दो, तिवारीपुर 12, कोतवाली 20, रामगढ़ ताल इलाके में चार, गुलरिहा 12, चिलुआताल क्षेत्र में चार मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बांसगांव में 16, गगहा तीन, जंगल कौड़िया चार, पिपराइच 18, उरुवा दो, पिपरौली पांच, सहजनवां 17, बेलघाट एक, भटहट नौ, ब्रह्मपुर और कैंपियरगंज में एक-एक, चरगांवा 16, खजनी तीन, खोराबार 21, पाली तीन और सरदारनगर में 14 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 30 मरीज और मिले हैं।

परिजनों का आरोप- समय से नहीं मिला इलाज, मरीज की हुई मौत

जिले में पिछले 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत हुई है। भटहट के गुलहरिया के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीते सोमवार को हुई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के अभाव में मरीज की जान गई है। टीबी अस्पताल के परिसर में एबुलेंस में ही मरीज दो घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया।

इसके अलावा लालपुर की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई है। उन्हें शुगर सहित अन्य बीमारियां भी थीं। तिवारीपुर के बिंद टोला के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी जिला अस्पताल में हुई है। देवरिया जिले के पकड़िया खुर्द के रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed