{"_id":"63492559dd5a6957d24d1356","slug":"four-dengue-patients-found-mosquito-larvae-found-in-five-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डेंगू के मिले चार मरीज, पांच घरों में मिला मच्छरों का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डेंगू के मिले चार मरीज, पांच घरों में मिला मच्छरों का लार्वा
Fri, 14 Oct 2022 02:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:31 PM IST
सार
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू संक्रमित मरीजों में परमेश्वरपुर का 10 वर्षीय बालक और महेसरा का छह वर्षीय बच्चा शामिल है। दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद एलाइजा जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डेंगू।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को चार नए मरीज मिले। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद से डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 47 हो गई है। केवल तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, अन्य का इलाज घर पर चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू संक्रमित मरीजों में परमेश्वरपुर का 10 वर्षीय बालक और महेसरा का छह वर्षीय बच्चा शामिल है। दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद एलाइजा जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इनके अलावा शेषपुर के 60 वर्षीय और बक्शीपुर के 32 वर्षीय शख्स भी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों को भी लगातार चार दिनों तक बुखार था। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि जांच के दौरान पांच घरों में मच्छरों के लार्वा मिले जिन्हें नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि एक सप्ताह के बाद फिर से जांच कराई जाएगी। अगर लार्वा मिलते हैं तो आर्थिक दंड लगाया गया है। इसके अलावा 769 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया है।