फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four day old newborn found in shelter crib of BRD Medical College

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज के पालना में गूंजी मासूम की किलकारी, यहां बना है यूपी का सातवां पालना आश्रय

Tue, 17 Oct 2023 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्र ने बताया कि संस्था के हेड तथा डीपीआरओ गोरखपुर को अवगत कराते हुए आश्रय पालना प्रभारी डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा को बता दिया गया है। डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि नवजात शिशु लगभग चार दिन का है और पूर्ण रूप स्वस्थ है।

विज्ञापन
Four day old newborn found in shelter crib of BRD Medical College
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग के पास लगे पालना आश्रय स्थल में मंगलवार को मासूम की किलकारी गूंजी। सुबह साढ़े चार बजे, पांच दिन के शिशु को कोई छोड़ गया। दो मिनट बाद घंटी बजी तो गेट पर स्थित चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी पहुंच गए। शिशु, डॉक्टरों की निगरानी में है।
विज्ञापन


जीवन संरक्षण अभियान के तहत 24 जून 2023 को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में पीडिया विभाग के पास प्रदेश के 7वें एवं देश के 75वें पालना आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया था। मां भगवती विकास संस्थान उदयपुर की ओर से स्थापित इस पालन आश्रय स्थल का उद्देश्य है कि लावारिस, अनचाहे नवजात को भी जीवन जीने का अवसर मिले।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति लावारिस, नाजायज शिशु को पालने में छोड़कर जा सकता है। पालने में नवजात को डालने वालों का नाम-पता गुप्त रखने के साथ ही उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि शिशु स्वस्थ है। उसकी उम्र करीब पांच दिन है। प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद उसे दूध पिलाया गया। उसे अभी बाल रोग विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विधिक कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि शिशु को पालने में रखने के दो मिनट बाद बाल रोग विभाग में घंटी बज जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed