{"_id":"637dc107467a7c76bd0762fc","slug":"four-couples-caught-in-objectionable-condition-in-marriage-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैरिज हाल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चार युगल, पुलिस ने मिलाया मां-बाप को फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैरिज हाल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चार युगल, पुलिस ने मिलाया मां-बाप को फोन
Wed, 23 Nov 2022 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:14 PM IST
सार
पुलिस को कुसम्ही के एक मैरिज हाल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को बाइक से युवक और युवती पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह स्थानीय थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर चार युगल मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कुसम्ही स्थित एक मैरिज हाल से मंगलवार दोपहर खोराबार पुलिस ने चार युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युगल एक-दूसरे के परिचित हैं। इसके बाद युवतियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुसम्ही के एक मैरिज हाल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को बाइक से युवक और युवती पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह स्थानीय थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर चार युगल मिले। इनका नाम, रजिस्टर में दर्ज था।
विज्ञापन
पूछताछ करने के बाद पता चला कि आपस में मित्र हैं। सभी को खोराबार थाने लाया गया। थाने पहुंचे माता-पिता के साथ युवतियों को घर भेज दिया गया। करीब 10 दिन पहले भी खोराबार थाना पुलिस ने मैरिज हाल में पहुंची थी।
विज्ञापन