फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four companies will give job to 575 youth

ये चार कंपनियां 575 युवाओं को देंगी नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 19 Jun 2020 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Jun 2020 05:01 PM IST
सार

  • जिला रोजगार सहायता अधिकारी कुशीनगर की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 20 को
  • गोरखपुर मंडल के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग, ऑनलाइन सेवा योजना विभाग के पोर्टल पर करना होगा आवेदन

विज्ञापन
Four companies will give job to 575 youth
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के बाद से बेरोजगारों युवाओं की नौकरी का अवसर दिलाने की दिशा में रोजगार दफ्तर की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 20 जून को कुशीनगर में होगा। चार कंपनियां 575 युवाओं को कुशीनगर के साथ साथ पूरे यूपी में काम करने का अवसर प्रदान करेंगी। मेला में गोरखपुर मंडल का कोई भी युवा ऑनलाइन (sewayojan.up.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पूरा ब्यौरा कंपनी को भेजा जाएगा। उसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि युवाओं से फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। रोजगार मेला में हाईस्कूल से लेकर स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुशीनगर जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे नौकरी का मौका मिलेगा। चयनित युवाओं को 8000-10001 रूपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


ये कंपनियां दे रही रोजगार का मौका
 

कंपनी का नाम पदनाम  रिक्तियां योग्यता   आयु अपेक्षित वर्ग   वेतन  
भारत हैवी इलेक्ट्रिक्ल्स प्रोजेक्ट मार्केटिंग 220 आईटीआई  18-38     पुरूष/महिला 10000  
लावा इंटरनेशनल मैनेजर 200 इंटर 18-24 पुरूष 9000  
सोनम एक्वा हेल्थ केयर ब्रांच मैनेजर 100 स्नातक/आईटीआई 18-40 पुरूष/महिला 10001  
पुखराज हेल्थ केयर मार्केटिंग 45 हाईस्कूल 18-25 पुरूष/महिला 8000  


 

सेवा मित्र एप पर पंजीकरण शुरू

कोरोना संकट में दूसरे राज्यों से काम छोड़कर घर लौटे प्रवासी मजदूरों का सेवा मित्र एप पर पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक प्रवासी मजदूर सेवा योजना कार्यालय के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद उन्हें उनके हुनर के मुताबिक घर के पास ही काम दिलाया जाएगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र वर्मा ने कहा कि गोरखपुर जिले में ऑॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। कंपनियों की ओर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शनिवार तक पूरी रिपोर्ट विभाग को मिल जाएगी। वहीं ऑनलाइन रोजगार मेला के क्रम में 20 जून को कुशीनगर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। गोरखपुर मंडल का कोई भी युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed