फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four caught sitting in place of others in high school examination

UP Board Exam 2023: हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठे चार दबोचे गए, केस दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

जवाहर शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट काॅलेज में प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में तीन लोग पकड़े गए। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर के जोहिया निवासी दुर्गेश यादव, संतकबीरनगर के केवटलिया निवासी साकिब और महराजगंज के बृजमनगंज निवासी शाहिद के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Four caught sitting in place of others in high school examination
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में सोमवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते चार लोग पकड़े गए। कैंपियरगंज के जवाहर शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, जंगल बब्बन में तीन और बेलघाट के शाहपुर में स्थित जनता इंटर कॉलेज में एक युवक पकड़ा गया। सभी के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी और परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, जवाहर शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट काॅलेज में प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में तीन लोग पकड़े गए। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर के जोहिया निवासी दुर्गेश यादव, संतकबीरनगर के केवटलिया निवासी साकिब और महराजगंज के बृजमनगंज निवासी शाहिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रधानाचार्य संदीप की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने जिसकी जगह पर परीक्षा में बैठे थे, उन छात्रों को भी आरोपी बनाया है। उधर, बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज शाहपुर में हाईस्कूल विज्ञान वर्ग का पेपर था। यहां पर एक युवक आकाश को पकड़ा गया। वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस ने कक्ष निरीक्षक दुर्गेश की तहरीर पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed