{"_id":"5e9a1d838ebc3e76d36af047","slug":"four-afghans-caught-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पकड़े गए चार अफगानिस्तानी, तीस साल से ऐसे बिता रहे थे जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पकड़े गए चार अफगानिस्तानी, तीस साल से ऐसे बिता रहे थे जिंदगी
Sat, 18 Apr 2020 11:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में किराए के मकान में रहने वाले चार अफगानी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चारों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया था हालांकि एलआईयू में इनकी रिपोर्ट अभी स्वीकृत नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में 30 साल से अधिक समय से रहकर यह लोग फेरी पर चादर, शाल आदि बेचते हैं। जगन्नाथपुर से पहले यह तिवारीपुर इलाके में रहते थे। शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद को सूचना दी और पुलिस को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे नगर निगम चौकी इंचार्ज ने पूछताछ की और जम्मू कश्मीर का नागरिक बताकर मामले को वहीं पर रफा-दफा कर दिया। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ को दे दी।
विज्ञापन
उधर पार्षद रमेश गुप्ता ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल को भी जानकारी दी। विधायक ने आला अफसरों से वार्ता की। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला है चारों ही अफगानी नागरिक हैं और लंबे समय से गोरखपुर में रह रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पहुंची एलआईयू टीम ने जांच कर बताया कि इन लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है।
एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों अफगानी नागरिकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। एलआईयू टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है। इनका मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा।