फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four accused arrested due to fraud depositing crore rupees in lieu of land by forming a company

जालसाजी के मामले में शिक्षक समेत चार को पुलिस ने दबोचा, ऑनलाइन जमीन बेचने का दे रहे थे झांसा

Fri, 23 Oct 2020 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 01:59 PM IST
सार

  • कंपनी बनाकर जमीन की एवज में करोड़ों रुपये जमा कराकर जालसाजी की आशंका
  • कैंट पुलिस के साथ आई कुशीनगर पुलिस ने भैरापुर गांव से आरोपितों को पकड़ा
  • पुलिस ने दो कार व दो बाइक लिया कब्जे में

विज्ञापन
four accused arrested due to fraud depositing crore rupees in lieu of land by forming a company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने जालसाजी के आरोप में एक प्राइवेट शिक्षक समेत चार युवकों को इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के भैरोपुर गांव से दबोच लिया। आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी बनाकर जमीन के लिए लोगों से ऑनलाइन रुपये जमा कराए। बाद में जमीन नहीं दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुशीनगर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस के साथ भैरोपुर पहुंची और आरोपियों को पकड़ा। टीम ने युवकों के पास से डेढ़ सौ अंगूठा निशान, सैकड़ों चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटाप, दो चार पहिया वाहन व दो बाइक को भी कब्जे में लिया है। जिसे कुशीनगर की क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भैरोपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनका भैरोपुर गांव में दो मकान है। एक मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे मकान का दो कमरा कुछ युवकों को किराए पर दिया है। वहां दो महीने से तीन युवक किराए पर रह रहे थे। एक युवक पिपराइच इलाके, दूसरा नंदानगर और तीसरा संतकबीरनगर का रहने वाला है। आरोप है कि इन तीन किराएदार युवकों ने एक कंपनी बनाई थी। कंपनी बनाकर जमीन के नाम पर लोगों से ऑनलाइन रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत ठगी के शिकार कुशीनगर के एक व्यक्ति ने वहां के अधिकारियों से की थी। जिसके बाद केस दर्ज कर कुशीनगर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी। वहां की पुलिस ने गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कार्रवाई की गई। कुशीनगर पुलिस शिक्षक और तीनों युवकों को सुबह साथ लेकर चली गई। शाम को शिक्षक को इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी पर छोड़ गई। उन्हें हिरासत में लेकर मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। 

पचास करोड़ से अधिक की ठगी का हो सकता है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला पचास करोड़ से अधिक की ठगी का हो सकता है। पुलिस यह अंदाजा मौके पर बरामद भारी मात्रा में अंगूठा निशान, चेकबुक, एटीएम कार्ड व पासबुक के आधार पर कर रही है। पता चला है कि किराए पर रहने वाले तीनों युवकों ने देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर सहित कई जगहों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठगी के रकम से इन युवकों ने कई गाड़ियां भी खरीदी थीं। टीम ने दो कार को नंदानगर व दोनों बाइक को भैरोपुर से बरामद किया है। चौकी पर आए शिक्षक ने बताया उन्हें युवकों के इस काम के बारे में जानकारी नहीं थी। पढ़ने वाला युवक समझकर दो माह पहले उन्होंने किराए पर अपने मकान का दो कमरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed