{"_id":"656ce0157c48fc4dbd0f1e4a","slug":"founders-week-from-today-general-vk-singh-will-take-the-salute-of-the-procession-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-388928-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संस्थापक सप्ताह आज से, जनरल वीके सिंह लेंगे शोभायात्रा की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संस्थापक सप्ताह आज से, जनरल वीके सिंह लेंगे शोभायात्रा की सलामी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज परिसर निकलेगी शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ सोमवार से होने जा रहा है। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित होने वाले समारोह के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। बतौर मुख्य अतिथि समारोह के तहत निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सलामी लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी, जब मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह लोग समाराेह में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। उसके बाद महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज की एनसीसी कैडेट मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ आनर देंगी। गुरु गोरक्षनाथ, महाराणा प्रताप, महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को पुष्पांजलि देने के साथ मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह के स्वागत उद्बोधन के बाद मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह और योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसी क्रम में वंदेमातरम के बाद मुख्य अतिथि द्वारा शोभायात्रा के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जाएगी। उसके बाद मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए शोभायात्रा रवाना होगी और जो निर्धारित मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज परिसर में ही लौटकर संपन्न होगी। जन-जागरण को प्रदर्शित करने वाली तरह-तरह की झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण होंगी। उद्धाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए संचालन समिति की ओर से एक हजार से अधिक स्वयंसेवक लगाए गए हैं।
-- -- -- -- -- --
सात दिन तक आयोजित होंगी विविध प्रतियोगिताएं
संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन 10 दिसंबर को होगा। इस बीच पांच से नौ दिसंबर के बीच विविध अकादमिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल के 100 से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। बालीवाल व कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभागियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
समापन कार्यकम में पुरस्कृत होंगे विजेता
संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कालेज, सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी व विद्यार्थी संवर्ग में सात स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे।