फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Foundation stone of more than 2676 crore investment in GIDA laid in Lucknow

Ground breaking ceremony: लखनऊ में रखी गई गीडा में 2676 करोड़ से ज्यादा निवेश की आधारशिला, 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा

Sat, 04 Jun 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्योग भवन नथमलपुर में सीधा प्रसारण हुआ। इसमें तीन करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाले 17 उद्यमी शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन ने उद्यमियों को ओडीओपी उपहार दिया।

विज्ञापन
Foundation stone of more than 2676 crore investment in GIDA laid in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में आयोजित प्रदेश के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 2676 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए निवेश की आधारशिला रखी गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने वाले 21 उद्यमी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

इसी तरह नथमलपुर उद्योग भवन में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसमें 17 उद्यमी शामिल हुए। इन निवेश परियोजनाओं से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गीडा में हो रहे नए निवेश और विस्तारीकरण की आधारशिला रखी गई। इसमें गोरखपुर के प्रमुख उद्यमी चंद्रप्रकाश अग्रवाल, अशोक जालान, अतुल सराफ, विनय सिंह व राजू जायसवाल समेत 21 उद्यमी शामिल हुए हैं। गीडा में होने वाले करीब 2676 करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। अलग-अलग 26 निवेशकों की यह परियोजनाएं 30 लाख से लेकर 702 करोड़ रुपये तक की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नई निवेश परियोजनाओं के जरिये गीडा में ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी, स्टील, सीमेंट, मिल्क प्रोडक्ट, ग्रेन बेस्ड एथेनॉल, साल्वेंट, ग्लॉसवेयर, खाद्य तेल, पशु आहार, पोल्ट्री फीड, इलेक्ट्रिक वेहिकल, कमर्शियल बॉडी बिल्डिंग, प्लास्टिक पाइप, प्लास्टिक बैग-बोरा, फर्नीचर एवं लैमिनेट्स, पेपर बॉक्स, एयर ऑक्सीजन, बायो डिग्रेडेबल टेबल वेयर, प्लास्टिक किचन वेयर, बेकरी व नमकीन उत्पाद, मेडिकल एवं सर्जिकल आइटम्स आदि के प्लांट शामिल हैं। साथ ही एक पैरामेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोलने का भी प्रोजेक्ट है।

बाजार की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करें उत्पाद: रवि किशन
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्योग भवन नथमलपुर में सीधा प्रसारण हुआ। इसमें तीन करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाले 17 उद्यमी शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन ने उद्यमियों को ओडीओपी उपहार दिया। साथ ही कहा कि उद्यमियों को अपने उत्पाद को बाजार की प्रतिस्पर्धा में उच्चतम स्तर पर रखने एवं तकनीकी रूप से उन्नत करने के प्रयासों की आवश्यकता जताई। इस दौरान पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा के अलावा एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी, मनोज अग्रवाल, भोला जायसवाल, सुमित कक्कड़ एवं अन्य उद्यमी शामिल रहे।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन उद्योगों ने किया प्रतिभाग
गैलेंट इस्पात लिमिटेड, गैलेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, अंकुर उद्योग, केयान डिस्टिलरी, एस्प्रा लाइफस्पेशेज, एस्प्रा सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया ग्लाइकोज लिमिटेड (आईजीएल), तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड, कॉटिनेंटल डेवलपर्स, साकेतकुंज लैंडमार्क प्राइवेट लिमिटेड, मुस्कान इंडस्ट्रीज, जाएंट एग्रो इंडस्ट्रीज एलएलपी, श्री सिद्धेश्वरी ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड, जीआरएल इडेबल प्राइवेट लिमिटेड, श्रीकृष्णाकृपा पॉलिफैब प्राइवेट लिमिटेड, महाशक्ति फूड प्राइवेट लिमिटेड, शाश्वत पावर टेक, मंडलेश्वरी इंडस्ट्रीज, विशाल ट्रेडिंग कंपनी एंड राइस मिल, हिंदुस्तान एग्रो इंडस्ट्रीज, चौधरी स्वीट्स हाउस

उद्योग भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये हुए शामिल
मोदी केमिकल्स, मां शारदा राइस मिल, इडास इंडस्ट्रीज, शिवशक्ति फूड्स प्रोडक्टस, ओरियोनेक्स फॉर्मुलेशन, सोन ट्रेडर्स, अभिनव इंटरप्राइजेज, कबीर नमकीन, जस हेल्थकेयर प्रोडक्ट, अंशुल इंटरप्राइजेज, मां अंबे इंटरप्राइजेज, रविप्रताप सिंह, बंसल इंडस्ट्रीज, शार्पप्लस टेक, सुनीता सिंह, संदीप शर्मा
 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा की निवेश परियोजनाएं
निवेशक              निवेश राशि  

केयान डिस्टलरीज  702 करोड़
गैलेंट इस्पात 600 करोड़
गैलेंट इंडस्ट्रीज 219 करोड़
आईजीएल           125 करोड़
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स समूह 600 करोड़
क्वार्ट्ज ओपलवेयर 120 करोड़
सीपी मिल्क           118 करोड़
तत्वा प्लास्टिक्स     102.3 करोड़
आदित्या मोटर         20 करोड़
स्पालइस लैमिनेट्स  16 करोड़
शगुन फूड्स           13 करोड़
सिद्धेश्वरी ग्रीनटेक    10 करोड़
बुद्धा ट्रस्ट              10 करोड़
मंडलेश्वरी प्रा. लि.      6 करोड़
राज्याश एग्रोवेदिक     3 करोड़
मानस सिंह             2.20 करोड़
स्वर्णाक्षर ऑटोमोबाइल  2 करोड़
स्पार्टा टफन             1.40 करोड़
सोनू जायसवाल        1 करोड़
अभिनेष                   95 लाख
कबीर नमकीन            84 लाख  
जमशेद राजा               80 लाख
मिथिलेश पांडेय             74 लाख
रविप्रताप सिंह                63 लाख  
नितेश कुमार                40 लाख
संदीप शर्मा                   30 लाख  
सुनीता सिंह                  30 लाख

 

उद्यमियों से बातचीत


अंकुर उद्योग की आधारशिला रखी जा चुुकी है। अगले तीन महीने में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। गोरखपु में इतना ज्यादा निवेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विशेष रूप से इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उद्यमियों को इतना सम्मान योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से मिला है। प्रदेश के औद्योगिक विकास को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। -अशोक जालान, चेयरमैन, अंकुर उद्योग

करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से एवरग्रीन फूड्स के नाम से सोयाबीन का उत्पादन किया जा रहा है। फैक्ट्री में 10 लोगों को रोजगार मिला है। उत्पाद की खबर गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में होता है। -राहुल बंसल, निदेशक, एवरग्रीन फूड्स

करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नमकीन की फैक्ट्री लगाई गई है। गीडा सेक्टर-13 में स्थापित इस उद्योग से गोरखपुर के चारों ओर करीब 100 किलोमीटर के रेंज में उत्पाद की आपूर्ति की जाती है। फैक्ट्री में 15 लोग काम करते हैं। -संतोष चौरसिया, निदेशक, कबीर नमकीन

- फैक्ट्री में प्लास्टिक की बोरियां बनाई जाती हैं। आटा मिल समेत अन्य उद्योगों में सप्लाई होती है। 10 लोग को रोजगार भी मिला है। -संदीप शर्मा, निदेशक, नर्मदा पॉलिमर

आदित्य मोटर्स में फेब्रिक, बॉडी बिल्डिंग और ट्रक-बस कमर्शियल वाहनों का काम होगा। पांच एकड़ भूमि का आवंटन है। इस उद्योग में 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आकर अच्छा लगा। -राजू कुमार जायसवाल, निदेशक आदित्य मोटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed