{"_id":"64e5053c96b3ab27e60300a4","slug":"foundation-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-280513-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षा नीति के अनुरूप है महायोगी गोरखनाथ विवि का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षा नीति के अनुरूप है महायोगी गोरखनाथ विवि का पाठ्यक्रम
Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिगण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है। यह रोजगार के साथ-साथ व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने वाला है। इसीलिए स्थापना के मात्र दो साल में ही इस विश्वविद्यालय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता की नजीर पेश की है।
यह बातें महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह ने मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कालेज ऑफ नर्सिंग सभागार में आयोजित सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि विश्वविद्यालय दो साल के अंदर ही 1800 टेक्निकल विद्यार्थियों के साथ लगातार नए आयामों को छू रहा है। स्वागत संबोधन गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस व आभार ज्ञापन गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा ने किया।