{"_id":"655dceeb1f3c2c234c0ba414","slug":"foundation-day-celebration-of-gida-30-november-in-gorakhpur-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा का स्थापना दिवस समारोह 30, सीएम योगी भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा का स्थापना दिवस समारोह 30, सीएम योगी भी होंगे शामिल
Wed, 22 Nov 2023 03:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:20 PM IST
सार
गीडा प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम चार दिन तक चलेगा। गीडा कार्यालय के बगल में इसके लिए दो बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिसमें 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टॉलों पर गोरखपुर व आसपास लगी फैक्टरियों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीडा का स्थापना दिवस समारोह इस बार चार दिन का होगा। यह 30 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्टॉलों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम में एक दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) का स्थापना दिवस हर साल 30 नवंबर को मनाया जाता है। इस बार कार्यक्रम को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही हैं। अब कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग फाइनल हो चुकी है। गीडा प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम चार दिन तक चलेगा। गीडा कार्यालय के बगल में इसके लिए दो बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिसमें 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टॉलों पर गोरखपुर व आसपास लगी फैक्टरियों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसमें महिलाओं के लिए अलग से स्टॉल आवंटित करने की तैयारी है। छोटे कारोबारियों को स्टॉल निशुल्क दिए जाएंगे। हर दिन कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देने के लिए गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम के जरिए शहरवासियों को बदल रहे गोरखपुर की झलक दिखेगी।