{"_id":"63b13525d4cb2270ef766e34","slug":"former-village-head-s-nephew-murdered-in-campierganj-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या, DJ पर नाचने को लेकर हुआ था बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या, DJ पर नाचने को लेकर हुआ था बवाल
Mon, 02 Jan 2023 12:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 02 Jan 2023 12:18 PM IST
सार
आरोप है कि महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद सबने मिलकर सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उसे लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र, फिर नर्सिंग होम गए। रविवार को सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव में शनिवार रात नए साल के जश्न के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद में पूर्व प्रधान सीताराम के भतीजे सोनू (25) की पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह मौत की सूचना पर नाराज लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सोनू के पिता कृष्ण मुरारी की तहरीर पर मनोज, सन्नी, रंजू देवी और पूनम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मछलीगांव के टोला परसौनी में राममौल के घर पर नए वर्ष पर जश्न की तैयारी की गई थी। राममौल वर्तमान में विदेश में हैं। परिवार के लोगों ने आयोजन में डीजे भी लगाया था। डांस करने को लेकर शनिवार रात 9 बजे के आसपास विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद सबने मिलकर सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उसे लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र, फिर नर्सिंग होम गए। रविवार को सोनू की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही परिजनों ने आरोपी के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की, जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
उधर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज श्यामदेव विंद मौके पर पहुंच गए। गांव में कैंपियरगंज के अलावा पीपीगंज, सहजनवां पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। आरोपी घर छोड़कर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
नए साल का जश्न मातम में बदला
घटना के बाद नए साल का जश्न मातम में बदल गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में सन्नाटा है। गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।
विवाद में युवक की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ