फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former village head's nephew murdered in Campierganj Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या, DJ पर नाचने को लेकर हुआ था बवाल

Mon, 02 Jan 2023 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 02 Jan 2023 12:18 PM IST
सार

आरोप है कि महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद सबने मिलकर सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उसे लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र, फिर नर्सिंग होम गए। रविवार को सोनू की मौत हो गई।

विज्ञापन
Former village head's nephew murdered in Campierganj Gorakhpur
मृतक सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव में शनिवार रात नए साल के जश्न के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद में पूर्व प्रधान सीताराम के भतीजे सोनू (25) की पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह मौत की सूचना पर नाराज लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


 पुलिस ने सोनू के पिता कृष्ण मुरारी की तहरीर पर मनोज, सन्नी, रंजू देवी और पूनम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, मछलीगांव के टोला परसौनी में राममौल के घर पर नए वर्ष पर जश्न की तैयारी की गई थी। राममौल वर्तमान में विदेश में हैं। परिवार के लोगों ने आयोजन में डीजे भी लगाया था। डांस करने को लेकर शनिवार रात 9 बजे के आसपास विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोप है कि महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद सबने मिलकर सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उसे लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र, फिर नर्सिंग होम गए। रविवार को सोनू की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही परिजनों ने आरोपी के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की, जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

उधर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज श्यामदेव विंद मौके पर पहुंच गए। गांव में कैंपियरगंज के अलावा पीपीगंज, सहजनवां पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। आरोपी घर छोड़कर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

नए साल का जश्न मातम में बदला
घटना के बाद नए साल का जश्न मातम में बदल गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में सन्नाटा है। गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

विवाद में युवक की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed